अपने आखिरी पलों में भी मुस्कुरा रही थीं लता मंगेशकर, इलाज कर रहे डॉक्टर ने सुनाई पूरी कहानी
Raman KaurFebruary 07, 2022
0
Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर।
भारत रत्न (Lata Mangeshkar) का रविवार 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया। भारत की स्वर कोकिला कहलाई जाने वाली सबसे पॉप्युलर सिंगर लता के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया। लता मंगेशकर पिछले एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। इस दौरान उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया है कि आखिरी पलों () में लता मंगेशकर का क्या हाल था। डॉक्टर समदानी ने बताया है कि अपने आखिरी समय पर लता मंगेशकर के चेहरे पर मुस्कान थी। डॉक्टर समदानी पिछले 3 सालों से लता मंगेशकर का इलाज कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'जब भी लता जी की तबीयत खराब होती थी तो मैं ही उनका इलाज करता था। लेकिन इस बार उनकी स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती चली गई। हालांकि हमने बहुत कोशिशें की लेकिन अंत में हम उन्हें बचा नहीं सके।' आगे बात करते हुए डॉक्टर समदानी ने बताया कि जब लता मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती थीं तो हमेशा कहती रहती थीं कि सभी का बराबर ध्यान रखा जाना चाहिए। डॉक्टर ने बताया, 'वह हमेशा जो भी इलाज जरूरी होता था उसे लेने के लिए तैयार रहती थीं और उन्होंने कभी भी इससे परहेज नहीं किया।' उन्होंने आगे बताया, 'मैं उनकी मुस्कुराहट बाकी की जिंदगी याद रखूंगा। यहां तक कि अपने आखिरी समय भी उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी। हालांकि पिछले कुछ सालों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वह ज्यादा लोगों से मिल नहीं पाती थीं।' डॉक्टर समदानी ने कहा, 'जब से मैं उनका इलाज कर रहा था, लता दीदी हमेशा बहुत कम बात करती थीं। हालांकि भगवान को कुछ और ही मंजूर था और वह हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं।' बता दें कि लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। लगभग 1 महीने के इलाज के बाद 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.